{"_id":"6a87547d767d6c09e609a8bd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156132-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए 51 लोगों ने डाउनलोड किया पीएम ई-विद्या एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के लिए 51 लोगों ने डाउनलोड किया पीएम ई-विद्या एप
विज्ञापन
फोटो-23- पीएम ई-विद्या ऐप डाउनलोड करने के बाद दिखाते शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। डिजिटल शिक्षा बच्चों के घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिक्षकों ने अपने मोबाइल के साथ अभिभावकों के मोबाइल पर पीएम ई-विद्या ऐप का प्रयोग शुरू कर दिया है। डाउनलोड हो रहे ऐप का आंकड़ा भी सर्वर पर दर्ज हो रहा है। औरास ब्लॉक के शिक्षक ने एक दिन में 51 लोगों के मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि औरास के रामपुर गढ़ौंवा उच्च प्राथमिक स्कूल में एक ही दिन में अभिभावक और शिक्षकों को मिलाकर 51 लोगों के मोबाइल पर शिक्षक प्रदीप वर्मा ने पीएम ई-विद्या ऐप को डाउनलोड कराया है। साथ ही ऐप के माध्यम से टीवी चैनलों पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री, चैनल क्रमांक और प्रसारण की जानकारी दी। ऐप के जरिए छात्र, सुविधा के अनुसार पाठ दोहरा सकते हैं और कठिन विषयों को बार-बार समझकर अपनी पकड़ मजबूत कर सकते हैं।
पूर्व एआरपी इम्तियाज हुसैन, नोडल संकुल धर्मेंद्र सिंह, एआरपी अंजू रंजना सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ऐप डाउनलोड कर इसके प्रयोग की शुरुआत की। पीएम ई-विद्या का उपयोग शुरू करने वाले शिक्षकों में विद्या सागर, सौरभ श्रीवास्तव, नागेंद्र, संदीप गुप्ता, दीपक पटेल आदि शिक्षक शामिल हैं। शिक्षक चौपाल में विद्या सागर, सचिन कटियार, अशोक यादव और दीपक पटेल ने बच्चों की सहभागिता, नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े अनुभव साझा किए।