{"_id":"6a875605e0c8db9644079cbe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156101-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा ऑटो, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा ऑटो, श्रमिक की मौत
विज्ञापन
फोटो-26- रामू रैदास (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो पलट गया। घटना में श्रमिक की मौत हो गई। उसके चाचा-चाची और ऑटो चालक को चोटें आईं। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के उमर्रा गांव निवासी रामभरोसे रैदास दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। आठ दिन पहले वह गांव आए थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी दिल्ली के लिए ट्रेन थी, इसलिए उन्होंने गांव के ही दयाशंकर का ऑटो बुक किया था। ऑटो में रामभरोसे अपनी पत्नी और भतीजे रामू (33) के साथ सुबह करीब पांच बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे वह पलट गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी वाहन से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने रामू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया। रामभरोसे ने बताया कि राम मजदूरी करते थे। वह माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत से पिता रामखिलावन, मां रामकुमारी, पत्नी अंजू और बच्चों में आंचल, नेहा, अय्याश, सत्यम और हर्ष बेहाल हैं।
विज्ञापन
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रोडवेज बस का पता लगाया जा रहा है।