फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डीआईओएस कार्यालय में हर काम के तय हैं दाम

Sat, 15 Aug 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। दाैरे पर आए उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज सिंह गौर से सैकड़ों शिक्षकों ने शिकायत की। शिक्षकों ने डीआईओएस और उनके सहयोगियों पर काम के लिए दाम तय करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

हेमराज सिंह गौर शुक्रवार को सुभाष इंटर कॉलेज बांगरमऊ पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि एरियर भुगतान के लिए बिना औपचारिकता के कमीशन लिया जा रहा है। जीपीएफ ऋण के निस्तारण के लिए 5000 से लेकर 50000 रुपये तक रिश्वत ली जा रही है। सेलेक्शन श्रेणी और प्रोन्नत वेतनमान के मामलों में 50-50 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि डीआईओएस और उनके लिपिकों ने कार्य निस्तारण का रेट बना रखा है। उन्होंने उन्नाव को घनघोर भ्रष्टाचार वाला जिला बताया।
विज्ञापन

हेमराज सिंह गौर ने कहा कि पहले भी यहां एनपीएस, जीएफ और कोषागार के धन की डकैती हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर का दौरा किया। उन्होंने गंजमुरादाबाद हरईपुर अटवा बैक के स्कूलों में भी गोष्ठी की। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य हनुमंत सिंह और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उमाशंकर तिवारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष विनयशंकर पांडेय, जिला मंत्री दिनेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष शैलेष पाल सहित कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed