{"_id":"6984f4e50643c0254f02592b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144727-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चाइनीज मांझे से किसी की मौत हुई तो दर्ज होगी हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चाइनीज मांझे से किसी की मौत हुई तो दर्ज होगी हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
बांगरमऊ। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से किसी को नुकसान पहुंचा या किसी की मौत हुई तो हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने जांच करते हुए यह चेतावनी पतंग विक्रेताओं को दी है।
प्रतिबंधित मांझे से हो रहीं मौत की घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह रोकने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती शुरू की है। बृहस्पतिवार को बांगरमऊ में पुलिस ने कस्बे की कई पतंग की दुकानों को चेक किया। हालांकि प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की चेतावनी दी। बताया कि यह मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बन चुका है, लोगों के घायल होने और मृत्यु होने की घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाल ने बताया कि चेकिंग यह अभियान लगातार जारी रहेगा।