फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटा पाइप लदा ट्रेलर, लगा जाम

Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-30- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटा कंटेनर। संवाद
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लोहे के पाइप लादकर गाजीपुर से पंजाब जा रहा ट्रेलर कार को ओवरटेक करते समय एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक और खलासी चोटिल हो गए। ट्रेलर में लदे लोहे के पाइप एक्सप्रेसवे पर बिखर गए। घटना के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यूपीडा, पीआरवी और बेहटामुजावर पुलिस के संयुक्त प्रयास से पाइप हटवाने के साथ पलटे ट्रेलर हटवाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना कुरौली के गांव राजपुर निवासी चालक अंकित सिंह गांव के ही खलासी पुष्पेंद्र के साथ गाजीपुर से ट्रेलर में लोहे के पाइप लादकर पंजाब जा रहा था। बुधवार रात आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के जोगीकोट गांव के पास आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया और उस पर लदे पाइप एक्सप्रेसवे पर बिखर गए। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया और पीछे से आ रहे वाहन जहां के तहां खड़े हो गए और तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा, पीआरवी और बेहटामुजावर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोहे के पाइप हटवाने के साथ, क्रेन बुलाकर पहले ट्रेलर को हटवाने का प्रयास शुरू किया है। इस दौरान कई बसें, कार और अन्य माल वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि कार को ओवरटेक करते समय ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा था। वाहन खड़े होने से जाम लग गया, हटवाने का प्रयास जारी है।

फोटो-30- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटा कंटेनर। संवाद

फोटो-30- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटा कंटेनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed