{"_id":"68e958693f2c2a0cfe02d89e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-138393-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जहरीले कीड़े के काटने से नहीं, सिर में चोट लगने से हुई किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जहरीले कीड़े के काटने से नहीं, सिर में चोट लगने से हुई किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-21- धीरज फाइल फोटो।
नवाबगंज। भागूखेड़ा गांव निवासी किसान की मौत जहरीला कीड़ा काटने से नहीं, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में कंधे, पेट, पैरों, पीठ और कोहिनी में भी आठ चोटें मिली हैं। पुलिस जांच कर रही है।
सोहरामऊ थाना के भागूखेड़ा गांव निवासी धीरज (36) की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई थी। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि शाम चार बजे खेत में घास काट रहे थे। घर आने पर बताया कि हालत बिगड़ रही है। किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। सांस भी फूल रही थी। इस पर पहले से चल रही सांस फूलने की दवा खा ली। आराम मिलता न देख उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भरोसा न होने पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले गए , वहां भी मृत घोषित करने पर पुलिस को बताया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें जहरीले कीड़े के काटने से मौत की पुष्टि ही नहीं हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने से किसान की मौत की बात सामने आई है। भाई के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। मां कलावती, पत्नी पूजा और बेटा धैर्य हैं।
विज्ञापन
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीएचसी में मृत घोषित होने पर कुलदीप को बाइक पर बिठाकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। उन्हें पकड़ा भी था लेकिन रास्ते में शरीर ढीला होने पर वह सड़क पर गिर गए थे। इससे चोट आ सकती है। सीओ ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।