{"_id":"68c9b86691e20674fb09d44b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137090-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मालगाड़ी की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरे के पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मालगाड़ी की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरे के पैर कटे
विज्ञापन
फोटो-3- आनंद शंकर (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फतेहपुर चौरासी। बालामऊ-कानपुर रेलवे लाइन पर फतेहपुर चौरासी हाल्ट के पास सोमवार की रात दो युवक मालगाड़ी चपेट में आ गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे के घुटनों से दोनों पैर कट गए। घायल का परिजन कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी आनंदशंकर (19) पुत्र हरिश्चंद्र और शुभम (19) पुत्र मदनलाल हरियाणा के सोनीपत जिले में चप्पल बनाने की कंपनी में काम करते थे। सोमवार की सुबह दोनों घर आए थे। आनंदशंकर के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दोनों बैंक जाने की बात कहकर निकले। एक घंटे बाद बैंक का काम कर फिर घर लौट आए थे।
बताया था कि बालामऊ-कानपुर रेलवे लाइन पर बने लल्लापुल के पास मोबाइल खो गया है, उसी की तलाश करने जा रहे हैं। उसके बाद दोनों घर नहीं आए। परिजनों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब 1:30 बजे बालामऊ-कानपुर रेलवे लाइन पर फतेहपुर चौरासी हाल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से आनंदशंकर की मौत हो गई और शुभम के दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
मालगाड़ी के चालक ने सफीपुर स्टेशन मास्टर आरके सिंह को मेमो दिया कि रेलवे ट्रैक पर दो युवक शराब पी रहे थे। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस से दोनों को मंगलवार सुबह 3:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरी ने आनंदशंकर को मृत घोषित कर दिया गया।
मुरादाबाद मंडल की आरपीएफ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक के पास मोबाइल मिलने के साथ शराब की बोतलें मिली हैं। आनंदशंकर के चचेरे भाई शिवम की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों गांव के ही ऊदन की बाइक लेकर गए थे, जो मक्के के खेत में मिली है। आनंद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां दुलारी और अन्य परिजन बेहाल है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मिट्ठूखेड़ा गांव के पास दोनों नशे की हालत में भी देखे गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।