{"_id":"6acfe27533cd43f49e02c132","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159519-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: औद्योगिक गलियारे में स्थापित होगा बियर निर्माण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: औद्योगिक गलियारे में स्थापित होगा बियर निर्माण संयंत्र
विज्ञापन
सराय कटियान के औद्योगिक गलियारा में निर्माणाधीन फैक्टरी। संवाद
- फोटो : ArchivE
उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक जंक्शन (उतार-चढ़ाव) स्थल के पास सराय कटियान में स्थापित किए गए औद्योगिक गलियारे में बंगलुरू की मेसर्स यूनाइटेड ब्रिवरीज लिमिटेड (यूबी समूह) को बियर निर्माण संयंत्र लगाने की अनुमति मिल गई है। प्रदेश सरकार ने सालाना 13 लाख हेक्टोलीटर बियर का निर्माण संयंत्र लगाने की मंजूरी दे दी है। इससे करीब 20 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
लखनऊ-कानपुर हाईवे व गंगा एक्सप्रेसवे के बीच बिछिया ब्लॉक के सराय कटियान में फेज-1 में 132 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औद्योगिक गलियारा (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) विकसित किया जा रहा है। लखनऊ और कानपुर के पास होने और हाईवे, एक्सप्रेसवे से जुड़ा होने से जनपद देश और विदेश की कंपनियों की पसंद बन रहा है। अब इसी कड़ी में यूबी समूह ने यहां पर बियर संयंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की है। इसके लिए शासन ने अनुमति भी दे दी है।
उद्योग केंद्र के सूत्र बताते हैं कि करीब 60 एकड़ में कंपनी यहां पर संयंत्र स्थापित करने का काम करेगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। फिर भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
इंसेट-2
20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
कंपनी द्वारा स्थापित संयंत्र के जरिये रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि करीब एक साल में निर्माण संयंत्र को स्थापित करने के बाद काम शुरू करने की तैयारी है।
इंसेट-3
अभी तक उद्यम स्थापना करने वाली कंपनियों का निवेश (लगभग में) व रोजगार की संभावनाएं
पोलैंड की कैनपैक-2500 करोड़, रोजगार 25 हजार, कोल्डड्रिंक सहित अन्य पेय पदार्थों में प्रयोग होने वाले एल्युमीनियम कैन बनेंगे
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक्वाकल्चर-चार हजार करोड़, रोजगार 35 हजार, मछली पालन इकाई स्थापित करेगा
संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) की क्राउन कंपनी-1500 करोड़, रोजगार 15 हजार, शीतल पेय, बियर आदि के कैन निर्माण
इंसेट-4
उद्यमियों के बढ़ते रुझान से फेज दो को विकसित करने की तैयारी शुरू
औद्योगिक गलियारे में उद्यम स्थापना को उद्यमियों के बढ़ते रुझान को देखते हुए शासन ने 111 हेक्टेअर में कॉरिडोर फेज दो का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सराय कटियान के मजरे गजाखेड़ा में जमीन चिह्नित की गई है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई अंतिम चरण में है।
वर्जन...
यूबी ग्रुप ने बियर निर्माण संयंत्र के लिए आवेदन किया था, उनको शासन से मंजूरी मिलने की जानकारी मिली है। जल्द ही कंपनी द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराई जा सकती है। -रवि कुमार, निवेश मित्र जिला उद्योग केंद्र।