{"_id":"6ace8b05b435a271df02c6ae","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159447-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया लोकनगर मार्ग का डामरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया लोकनगर मार्ग का डामरीकरण
विज्ञापन
लोकनगर मार्ग पर डाले गए डामर को बराबर करता रोड रोलर। संवाद
- फोटो : 1
उन्नाव। दो विभागों के खींचतान में फंसे लोकनगर मार्ग पर डामरीकरण शुरू हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद जगी है।
11 जुलाई को लोकनगर मार्ग के निर्माण को लेकर सभासद ओमेंद्र लोधी पंकज ने क्षेत्रीय लोगों के साथ खस्ताहाल रास्ते के बीच में भरे पानी में बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। करीब डेढ़ घंटे प्रदर्शन के दौरान जाम लग गया था। सूचना पर सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे थे और मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।
रोड को लेकर नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी में ठन गई थी। दोनों विभागों ने ही रोड को अपना मानने से इंकार कर दिया था। विधायक व डीएम के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका ने सड़क की एनओसी पीडब्ल्यूडी को दी थी। इसके बाद 16 जुलाई को लोक निर्माण विभाग ने फौरी तौर पर राहत देने के लिए उस समय गिट्टी डलवाकर गड्ढे बंद करा दिए थे।
बारिश थमने के बाद अब डामरीकरण का कार्य शुरू कराया। एक्सईएन प्रांतीयखंड हरदयाल अहिरवार ने बताया कि मार्ग ज्यादा लंबा नहीं है। लोगों को आवागमन में राहत देने के लिए दो कोट गिट्टी डलवाकर डामर की परत बिछाई जा रही है। रात में काम शुरू कराया गया है। दोनों तरफ इंटरलॉकिंग भी लगवाकर दुकानदारों को राहत दी जाएगी। बताया कि इस पर तकरीबन 26 लाख का खर्च होंगे। जल्द ही लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा।