{"_id":"6ac7f6bfe663c2448f0fc51f","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-159144-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधक पेड़ की डालियों की कराएं छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधक पेड़ की डालियों की कराएं छंटाई
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते एमडी। संवाद
उन्नाव। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने बुधवार देर शाम दही चौकी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पेड़ की डालियों के बिजली लाइनों में छूने से निर्बाध आपूर्ति पर लग रहे ब्रेक पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि डालियों की छंटाई प्रमुखता से कराएं। काम ऐसा कराया जाए, जिसकी एक साल के अंदर फिर से न कराने की जरूरत पड़े।
एमडी संदीप भाघिया ने सबसे पहले चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में ट्रिपिंग की शिकायतों की जांच की। अधीक्षण अभियंता से कहा कि इसका प्रमुखता से निस्तारण कराएं। इसके बाद शुक्लागंज में बने ट्रांसगंगा सिटी जाकर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उपकेंद्र में मैन पावर की कमी की जानकारी पर इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। वापसी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और एसई, एक्सईएन व एसडीओ के साथ बैठक की।
निर्बाध बिजली न होने की मिल रही शिकायतों पर जवाब तलब किया तो अधिकारियों ने बताया कि पेड़ की डालियों के लाइन से छूने के कारण समस्या आती है। इस पर एमडी ने कहा कि डालियों की छंटाई का काम कराएं। बिलिंग बढ़ाने पर जोर देते हुए एमडी ने कहा कि जिन लोगों का एरियर ज्यादा है, उनके बिलों को सही कराकर जमा कराने को प्रोत्साहित कराएं। रात नौ बजे बैठक के बाद लखनऊ लौट गए।