{"_id":"6a89fe92f103b74c2e017ecf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-156260-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना पंजीकरण चल रहा मौर्याजी नर्सिंगहोम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना पंजीकरण चल रहा मौर्याजी नर्सिंगहोम सील
विज्ञापन
फोटो-17- नर्सिंग होम की जांच करतीं एसडीएम शालिनी सिंह तोमर। संवाद
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग स्थित मौर्याजी नर्सिंगहोम में तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इस दौरान एक नर्सिंगहोम को बिना पंजीकरण के संचालन पर सील कर दिया गया। एक अन्य को कागज दिखाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी गई है।
एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, सीओ तेज प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव की टीम सबसे पहले शारदा हॉस्पिटल पहुंची। यहां तीन मरीज बेड पर भर्ती मिले लेकिन मौके पर न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही अस्पताल संचालक मौजूद था। टीम को पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखाए गए। इसके बाद मौर्याजी नर्सिंगहोम का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक और पंजीकरण संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम ने नर्सिंगहोम को सील करा दिया।
मेहंदीखेड़ा स्थित शुभ हॉस्पिटल में निर्माण कार्य चलता मिला। टीम ने संचालक को बिना पंजीकरण अस्पताल का संचालन नहीं करने की सख्त हिदायत दी। सिंह फ्रैक्चर हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान ईएमओ मरीजों को देखते मिले। अस्पताल की ओर से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज टीम को दिए गए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि मौर्याजी नर्सिंगहोम को सील किया गया है। शारदा हॉस्पिटल में चिकित्सक व संचालक नहीं मिले, इसलिए सोमवार तक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।