फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-14- सफीपुर तहसील में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद
उन्नाव। अयोध्या के सोहावल तहसील में कार्यरत लेखपाल उत्कर्ष दीप की एंटी करप्शन की ओर की गई गिरफ्तारी के विरोध में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

उप्र लेखपाल संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर शनिवार को स्थानीय तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। पुरवा में तहसील अध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि 20 अगस्त को अयोध्या के सोहावल तहसील में पैमाइश के दौरान लेखपाल उत्कर्ष दीप को एंटी करप्शन ने फर्जी तरीके से 10 हजार की घूस लेते पकड़ा था। इससे लेखपालों में आक्रोश है। प्रदर्शन में प्रशांत पांडेय, अनुपम, अरुण कुशवाहा, पंकजधीर, आकृति, शिल्पी, अशोक, मनोजकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीघापुर में आकाश व अविनाश सिंह कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही गलत एवं दंडात्मक कार्रवाई से लेखपालों में असुरक्षा बढ़ी है। महामंत्री गौरव मिश्रा भी मौजूद रहे। हसनगंज में अध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि जमीन की पैमाइश और विवादों के निस्तारण में अक्सर दो पक्ष आमने-सामने होते हैं। ऐसे में राजनीतिक द्वेष के चलते कई बार लेखपालों को फंसाने के लिए एंटी करप्शन का सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ में संघ ने सीसीटीवी व वायरल वीडियो की जांच, एसओपी जारी करने और फर्जी शिकायतों पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष बृजेश कुमार व मंत्री नितिन गोस्वामी सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed