{"_id":"69dfe11b980486e2110579b4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-148726-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
फोटो-21-सावित्री (फाइल फोटो)
- फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर में विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई और मायके के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि बहन सावित्री (23) की शादी जून 2024 में गौतम से हुई थी। सावित्री की आठ माह की बेटी अक्षिता है। आरोप लगाया कि शादी के एक साल बाद से ही ससुराल वाले सावित्री को प्रताड़ित करने लगे। इससे आजिज सावित्री मायके आ गई थी। एक माह पहले समझौते के बाद ससुराल लौटी थी। बुधवार की दोपहर बहन की मौत की सूचना मिली। आरोप लगाया कि बहन की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटकाया गया है।
सूचना पर नायब तहसीलदार हसनगंज दीपक गौतम शाम करीब साढ़े छह बजे सीएचसी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

![]()
फोटो-21-सावित्री (फाइल फोटो)- फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
विज्ञापन