फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन आज

Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। डेढ़ माह के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के बाद तैयार विधानसभा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया जाएगा। इस सूची में वोटरों की संख्या 19.17 लाख है। इसमें 10.56 लाख पुरुष, 8.61 लाख महिला व 43 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन

चार नवंबर को एसआईआर शुरू हुआ था। फाइनल सूची अक्तूबर 2025 को आधार बनाकर एसआईआर में वर्ष 2003 की लिस्ट का मिलान किया गया। सूची में 4,23,626 वोटर कम हो गए। इनमें मृतक व दूसरे जिलों में स्थायी रूप से बस गए लोग सहित अन्य वोटर शामिल रहे। एसआईआर के बाद अनंतिम सूची 19,17,882 मतदाताओं की तैयार हुई। इनमें पुरुष 10,56,458, महिला 8,61,381 व थर्ड जेंडर 43 हैं। अब इसका प्रकाशन छह जनवरी यानी आज होना है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अनंतिम प्रकाशन के बाद सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास सूची मौजूद रहेगी। छह फरवरी तक सूची जांच के लिए उपलब्ध रहेगी। सूची में नाम जांच के बाद संशोधन व हटाए गए नामों पर दावे व आपत्तियां दी जा सकेंगी। मतदाता vha एप और निर्वाचन पोर्टल http://voters.eci.gov.in पर नाम जांच और आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी को लगता है कि गलत नाम हटाए गए हैं तो आपत्ति लगा सकता है। उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दावे, आपत्तियों के बीच नाम बढ़ोत्तरी, संशोधन व विलोपन प्रक्रिया भी चलेगी। एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम बढ़वा सकेंगे। इसके लिए ऑफलाइन बीएलओ के पास फार्म जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। वहीं निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाकर भी नया आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा। फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को होगा। बताया कि डीएम मंगलवार दोपहर 12 बजे डायट सभागार में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed