{"_id":"6941affd11b091a1870322a1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141945-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हवा की गति बढ़ी, दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हवा की गति बढ़ी, दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा
विज्ञापन
फोटो-16- बांगरमऊ में घने कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं। संवाद
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। सीजन का पहली बार घना कोहरा छाया। रात से दिन तक कोहरे का असर दिखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करीब 18 घंटे कोहरा छाया रहा। इस दौरान हवा की गति बढ़ी तो तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। इससे सर्दी के साथ गलन बढ़ गई।
सोमवार को शाम ढलते ही कोहरे का असर दिखने लगा था। रात बढ़ते ही कोहरा घना होने लगा। इसका असर मंगलवार सुबह दस बजे तक रहा। रात 12 बजे के करीब 30 मीटर तक स्पष्ट दिखाई देना बंद हो गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार दोपहर 10 बजे तक 16 घंटे कोहरे की गिरफ्त में रहा। इससे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भरने वाले वाहन मात्र 30-40 किमी की रफ्तार से हेड लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
पेट्रोलिंग करने वाली यूपीडा और पीआरवी को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने वाहन सवारों से धीमी गति से सुरक्षित चलने की अपील की। बताया कि यूपीडा और पीआरवी की गश्ती टीमों को सुरक्षित और सतर्क रहकर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को जहां दक्षिण पश्चिम हवा की औसत गति एक किमी प्रति घंटे की थी। वहीं मंगलवार को गति 3.1 किमी की रही। अधिकतम तापमान 24 से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि रात, दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। कोहरा पड़ने की भी संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मंगलवार का तापमान
अधिकतम-21 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-9 डिग्री सेल्सियस