{"_id":"68dd7b2b44b7f4d0e80232c4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-137940-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कोई परेशान करे तो 112 या 1090 करें डायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कोई परेशान करे तो 112 या 1090 करें डायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद/पुरवा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटुकरी में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत ग्राम चौपाल लगाई गई। पंचायत सचिव शिवम शुक्ला ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
थाना बेहटा मुजावर के प्रभारी निरीक्षक मुन्ना कुमार ने महिलाओं को 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) सहित 112, 102, 108, 181 और 1930 जैसे आपातकालीन नंबरों के उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान आईआर साहिल, उपनिरीक्षक सुनील सिंह, महिला आरक्षी रेनू देवी, मंजू मौजूद रहीं।
उधर, असोहा के पिपरी गांव में सीओ तेज बहादुर सिंख्ने चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन
नवाबगंज के कुसुंभी गांव में स्थित माता कुशहरी देवी मंदिर में महिला जागरूकता शिविर लगाया गया। एसडीएम हसनगंज प्रज्ञा पांडेय और सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुना। साथ ही सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
महिलाओं को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में भी सचेत किया और उससे सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान अजगैन प्रभारी सुरेश सिंह व कुसुंभी प्रधान प्रतिनिधि मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।