{"_id":"68c9c01424abe69f8b0459c7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-137122-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जलनिगम के नगरीय सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जलनिगम के नगरीय सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
उन्नाव। गंगाघाट पुनर्गठन पेयजल योजना के पूर्ण हो जाने के बाद भी हैंडओवर न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के नगरीय सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्सईएन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में डीएम गौरांग राठी ने 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र,अमृत योजना से उन्नाव, शुक्लागंज गंगा बैराज के माध्यम से वितरण प्रणाली व हाउस कनेक्शन, मुख्य नालों को टैप करने, रामेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण आदि की प्रगति की जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण तरीके से परियोजनाओं को पूरा कराएं। जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, उनका हस्तानांतरण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने चंद्रिका देवी मंदिर में गेस्ट हाउस के निर्माण में कार्यदायी संस्था को इसे हैंडओवर करने और शासन से धनराशि की मांग कर फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में खराब रैंक वाले विभागों को चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ कृतिराज, पीडी तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।