फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दिवाली तक नहीं होगा मोहान-मलिहाबाद मार्ग का चौड़ीकरण

Wed, 17 Sep 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-मोहान नगर पंचायत कार्यालय में पीडब्ल्यूडी जेई की उपस्थिति में भवन स्वामियों के साथ बैठक
हसनगंज। मोहान-अजगैन-मलिहाबाद मार्ग का प्रस्तावित चौड़ीकरण फिलहाल दिवाली तक रोक दिया गया है। विधायक ने मोहान में नोटिस मिलने वाले 150 भवन मालिकों के साथ मंगलवार को बैठक की। उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मिलकर कस्बे में मार्ग का चौड़ीकरण न कराने की बात कही।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मोहान-मलिहाबाद मार्ग की चौड़ाई सात से बढ़ाकर 10 मीटर करेगा। इसके लिए शासन से 34 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो गया है। कस्बा मोहान में चौड़ीकरण में भवन बाधक बन रहे हैं। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने 150 भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में रोड तक अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। इस पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य कपिल निगम ने 13 सितंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर कस्बे में चौड़ीकरण न कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहान विधायक बृजेश रावत ने नगर पंचायत कार्यालय में भवन स्वामियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर कस्बे में चौड़ीकरण रोकने और भारी वाहनों को लखपेड़ा चौराहे के पास से निकले बाईपास से गुजारने की मांग करेंगे। बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात करके फिलहाल दिवाली तक का समय ले लिया गया है। पीडब्ल्यूडी जेई हरिशंकर ने बताया कि विधायक ने दिवाली तक का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed