औरास। साधन सहकारी समिति बछौली में सोमवार को खाद का वितरण किया गया। अन्य समितियों में दो में सचिवों के छुट्टी पर होने से वितरण नहीं हो सका।
औरास में संचालित बछौली साधन सहकारी समिति में किसानों को यूरिया का वितरण किया गया। अन्य समितियों झब्बरा, मवई, दिपवल, रामपुर गढ़ौंवा, टिकरा सामद, शाहपुर तोंदा, सीमऊ व परसहरा में खाद का वितरण नहीं हुआ। एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि बछौली समिति पर वितरण हुआ है। पांच समितियों पर यूरिया नहीं है। दो समिति के सचिव छुट्टी पर हैं।
उधर, पुरवा की दो समितियों चमियानी व बेहटा भवानी में खाद का वितरण हुआ। जबकि अन्य समितियों पर किसानों को मायूसी हाथ लगी। एडीओ सहकारिता आशीष कुमार ने बताया कि दो समितियों में खाद किसानों में वितरित की गई है। जिन समितियों में खाद नहीं है, वहां डिमांड लगाई गई है। जल्द खाद आएगी। इसके बाद वितरण किया जाएगा।