फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरोसी-परियर मार्ग की मरम्मत के लिए 4.71 करोड़ मिले

Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
खस्ताहाल सरोसी परियर मार्ग से निकलते वाहन सवार। संवाद - फोटो : credit
उन्नाव। लंबे समय से खस्ताहाल सिकंदरपुर सरोसी-परियर मार्ग की मरम्मत की जाएगी। प्रदेश सरकार ने मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए 4.71 करोड़ स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग ने काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी वाया ब्लॉक कार्यालय से निकला परियर मार्ग है। इस मार्ग का करोवन मोड़ से आगे बाजार तक करीब 2.1 किलोमीटर का रास्ता काफी खराब है। इस दूरी में सीसी रोड बनी है। भारी वाहनों का आवागमन अधिक होने से रास्ता काफी खराब हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया था। इससे अक्सर वाहन गड्ढों में फंस रहे थे। इससे जाम भी लग रहा था।
विज्ञापन

लंबे समय से लोग इस मार्ग से आवागमन में परेशानी झेल रहे हैं। रात के अंधेरे में इस मार्ग से चलना भी मुश्किल हो रहा है। इसी कारण लंबे समय से मार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब प्रदेश सरकार ने मार्ग की सुध लेते हुए मरम्मत के लिए 4.71 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे जिलों के आवागमन के लिए इसी मार्ग का होता है प्रयोग
यह मार्ग एक तरफ उन्नाव शहर और दूसरी ओर वाया परियर बिठूर के जरिए कानपुर को भी जोड़ता है। इसके अलावा परियर चकलवंशी मार्ग से जोड़कर वाहन हरदोई संडीला सहित लखनऊ आदि का भी सफर करते हैं। इस कारण मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अब मार्ग की मरम्मत हो जाने से करोवन, सिकंदरपुर सरोसी, सिकंदरपुर, बसधना, परियर आदि गांवों की 50 हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अन्य जनपदों का भी आना-जाना सुलभ होगा।

वर्जन...
अन्य जिला मार्ग में शामिल उन्नाव-सरोसी-परियर मार्ग के सीसी भाग की मरम्मत के लिए 4.71 करोड़ शासन से स्वीकृत हुए हैं। बारिश बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed