Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: साक्षी महाराज ने दी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह

Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा दिवाली के पटाखों से प्रदूषण को लेकर दिए गए बयान पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया। उन्होंने इमरान मसूद को पागलखाने में भर्ती कराने की सलाह दे डाली। साथ ही अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर इसे देर आए दुरुस्त आए की संज्ञा दी।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया है कि दिवाली हो या प्रदूषण, यह मानवजाति रोग है। इस पर सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने पलटवार किया। गदनखेड़ा स्थित साक्षी धाम में पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि जबसे नरेंद्र मोदी देश के पीएम बने हैं, तबसे राष्ट्रविरोधी ताकतें बौखला गई हैं। कहा कि भैंसा, बकरा चौराहे पर काटने से प्रदूषण नहीं बढ़ता है, दिवाली मनाने से प्रदूषण बढ़ जाता है। ऐसे बयान देने वालों को (मसूद) को ट्रीटमेंट की जरूरत है। इनको किसी पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन आते-आते बड़ी देर कर दी। कम से कम चुनाव के समय अखिलेश ने इस सदमार्ग को ग्रहण किया। रामलला आशीर्वाद देंगे ये तो मुझे नहीं पता लेकिन आशीर्वाद लेने का उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed