Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सनातन के विरोध में बोलने वालों से रहे सावधान : प्रदीप मिश्रा

Sun, 01 Nov 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
शिव पुराण कथा का आख्यान करते कथावाचक प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक
बीघापुर (उन्नाव)। गौरी ब्लॉक में चल रही शिवदीप शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने सनातन धर्म को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले ही इसके विरोध में खड़े हैं। कहा कि जिन लोगों ने शास्त्रों, पुराणों और सद्ग्रंथों का अध्ययन नहीं किया है, वह सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना और सनातन को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

दूसरे दिन की कथा में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग करवाचौथ को धर्मशास्त्र के विरुद्ध बताकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों को वराह पुराण, स्कंद पुराण और गणेश पुराण का अध्ययन करने की सलाह दी, जिनमें इस व्रत का महत्व विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन

गणेश पुराण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली बहू के गर्भ में बच्चा शांत हो गया था। भगवान शंकर के कहने पर गणेशजी ने मां पार्वती से बात की और बताया कि चंद्र दर्शन व पति द्वारा जल ग्रहण कराने से बच्चा पुनर्जीवित हो जाएगा। करवा पूजन के बाद पति ने पत्नी पत्नी को जल पिलाकर व्रत पूर्ण कराया। बच्चा गर्भ में फिर से जीवित हो गया। कथा वाचक ने कहा कि जिस दिन व्यक्ति जिस देवता का व्रत रखता है, उस दिन के देवता 24 घंटे उसकी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनम्रता और सत्य का बताया महत्व
मिट्टी के दीपक का उदाहरण देते हुए कथावाचक ने विनम्रता का महत्व बताया। कहा कि दीपक जमीन पर रहकर भी ऊपर की ओर प्रकाश देता है। इसी प्रकार, कुर्सी, पद या प्रतिष्ठा मिल जाने के बाद भी जमीन से जुड़े रहने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से आकाश को छू सकता है। शिवलिंग के प्रादुर्भाव की कथा सुनाते हुए सत्य के महत्व को समझाया।

दुर्जनों की संगति से दूर रहने का आह्वान
कथावाचक ने दुर्जनों की संगति से बचने का संदेश दिया। हंस और कौवे की कहानी सुनाकर गलत संगति के परिणाम बताए। कहा कि मानसरोवर के हंस ने कौवे से दोस्ती की और उसके साथ रहने लगा। तीन दिन बाद भूख लगने पर कौवे ने हंस को सड़ा मांस दिया। हंस ने खाने से मना कर दिया। बातचीत के दौरान मांस का एक टुकड़ा नीचे बैठे राजकुमार पर गिरा। क्रोधित राजकुमार के तीर से कौवा तो उड़ गया पर हंस मारा गया।

भक्ति गीत पर झूमे श्रद्धालु
श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर झूमते-नाचते रहे। कथा वाचक ने ‘हम बाबा के भरोसे चलते हैं, यह दुनिया वाले जलते हैं।’ ‘वचन दिया वो निभाना पड़ेगा, अंत समय प्रभु आना पड़ेगा’ भजन सुनाया तो तमाम श्रोता भक्तिभाव में सराबोर होकर थिरकने लगे। श्रद्धालुओं ने कथा और भजनों का खूब आनंद लिया।

मदगार बनी पुलिस की सराहना
बारिश की वजह से कथा स्थल पर हुए कीचड़ से लोगों को आवागमन में खुद की परवाह न कर श्रद्धालु श्रोताओं की मदद करने के लिए कथा वाचक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तारीफ की। कहा कि अगर पुलिस सहयोग न करती तो दिक्कतें बढ़तीं।


ये भी रहे मौजूद
कथा में एडीएम सुनील कुमार गोंड, बदायूं के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष एसके सक्सेना, प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री धुन्नी सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा, एसआई शिव गोपाल यादव, आशीष बाजपेई, सुंदरलाल बाजपेई, महेश गुप्ता, प्रिंसू सिंह, उपेंद्र कुमार, प्रदीप शुक्ला, शालिनी बाजपेई, बीना अग्निहोत्री आदि। कथा आयोजक अरुण सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया।

शिव पुराण कथा का आख्यान करते कथावाचक प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

शिव पुराण कथा का आख्यान करते कथावाचक प्रदीप मिश्रा। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed