फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आचार्य प्रदीप मिश्रा कल से सुनाएंगे शिव महापुराण की कथा

Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
unnao news
शिव महापुराण कथा आयोजन की जानकारी देते आयोजक अरुण सिंह। संवाद
बीघापुर। तहसील के गौरी गांव में 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। आयोजक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार को सुबह निकलने वाली भव्य कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की होगी। कथा व्यास सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शिव कथा का श्रवण कराएंगे।
विज्ञापन

बताया कि आचार्य प्रदीप मिश्रा 29 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक उन्नाव आएंगे। कथा के शुभारंभ पर 30 अक्तूबर को सुबह सात बजे श्री गोदावलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। ढाई लाख वर्गफीट क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया गया है। आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए इसलिए आठ मुख्य प्रवेश द्वार और पांच आम द्वार हैं। सुरक्षा के लिए 80 निगरानी कैमरे भी लगाए गए हैं। व्यवस्था में कोई व्यवधान न इसलिए पूरे परिसर को 36 खंडों में बांटा गया है और सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

कथा सुनने के लिए विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा पहुंच चुके हैं। 25 पानी के टैंकर, 120 चल शौचालय और 20 बेड की आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी है। शासन-प्रशासन के अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए हेलीकॉप्टर उतरने का स्थान भी बनाया गया है। संजय पांडे, निर्भय सिंह लाला, लाल सिंह, विनोद सिंह, अमित गुप्ता, अभय सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक सिंह, आदर्श सिंह, कार्तिकेय दीक्षित, शीतला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए लगाए गए 1009 पुलिसकर्मी
शिव महापुराण कथा में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1009 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश ने बुधवार को आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कथा मंच की मजबूती जांची और आयोजक अरुण सिंह से मंच पर आने वाले लोगों की संख्या की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि सुरक्षा में तीन एएसपी, नौ सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 121 एसआई, 144 महिला सिपाही सहित 1009 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। यातायात व्यवस्था के लिए भी पुलिस बल रहेगा। नियंत्रण कक्ष में छह सिपाही लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed