{"_id":"6ad1396617518c1eb90f61bc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-159644-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑटो में छूटा रुपयों और जेवरों से भरा बैग, पुलिस की तलाश में दूसरे दिन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑटो में छूटा रुपयों और जेवरों से भरा बैग, पुलिस की तलाश में दूसरे दिन मिला
विज्ञापन
बीघापुर। मायके जा रही महिला का रुपयों और जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। महिला की सूचना पर पुलिस ने ऑटो और बैग की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चालक को खोजकर महिला का बैग वापस कराया। इससे महिला की आंखों में आंसू आ गए।
अचलगंज थानाक्षेत्र के मैकुआखेड़ा गांव की बिट्टू देवी 14 अक्तूबर को मायके बिहार थाना क्षेत्र के पाटन जा रही थीं। उनके बैग में 22 हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवर थे। बीघापुर चौराहे पर वह बच्चों के साथ ऑटो से उतर गईं। कुछ देर बाद बैग छूटने का एहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली में घटना की जानकारी दी। कोतवाल अश्वनी मिश्रा ने ऑटो का नंबर न बता पाने पर महिला से ऑटो का रंग पूछा। पुलिस ने महिला को गाड़ी में बिठाकर उन्नाव तक ऑटो की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 15 अक्तूबर की सुबह पुलिस ने फिर महिला को बुलाया। बीघापुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। महिला ने गदनखेड़ा बाईपास के पास ऑटो को पहचान लिया। बृहस्पतिवार को ऑटो उन्नाव में पकड़ा गया। सिकंदरपुर सरोसी निवासी चालक सूरज गौतम को कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उसने पहले बैग की जानकारी से इन्कार किया।
बाद में सूरज ने मां से पूछा। उनकी मां ने ऑटो में बैग मिलने की बात बताई। पुलिस ने चालक के घर से बैग बरामद किया। बैग में पूरे जेवर और 22 हजार रुपये सुरक्षित मिले। बैग वापस मिलने पर महिला की आंखों में आंसू आ गए और उसने पुलिस की सराहना की। महिला ने चालक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही।