{"_id":"6abd6953466fc0b525085fbe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158702-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: असोहा के पाठकपुर गांव में फिल्म की शूटिंग करेंगे अभिनेता मनोज बाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: असोहा के पाठकपुर गांव में फिल्म की शूटिंग करेंगे अभिनेता मनोज बाजपेयी
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा ब्लॉक का पाठकपुर गांव एक बार फिर चर्चा में है। तीन साल पहले मालिक फिल्म की शूटिंग हुई थी। सूत्रों के अनुसार अभिनेता मनोज बाजपेयी के अलावा कई और अभिनेता-अभिनेत्री दो दिन यहां फिल्म की शूटिंग करेंगे।
यह फिल्म 1946 में बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा और उसे रोकने के लिए महात्मा गांधी की ओर से किए गए सत्याग्रह के दृश्यों को शूट करेंगे। बुधवार देर शाम सेटअप तैयार किया गया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी ‘गांधी एंड माय मदर’ फिल्म में महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री वहीदा रहमान के भी कुछ फिल्म सीन यहां सूट किए जाएंगे। पाठकपुर निवासी निवासी योगेश त्रिपाठी और कृष्णानंद अवस्थी के मकान में फिल्म के कई अंशों को फिल्माया जाएगा।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पुरानी हवेली जैसे दिखने वाले करीब साठ साल पुराने इन मकानों में फिल्म की शूटिंग होगी। मालूम हो कि लखनऊ से नजदीक होने के साथ ही गांव में पुराने गांव की तरह दिखने के कारण यहां पहले भी मालिक, लंपटबाज, धारावाहिक भीमा सहित कई विज्ञापनों की भी शूटिंग हो चुकी है। असोहा एसओ फूल सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए अनापत्ति मांगी गई थी, जो दी गई है।