{"_id":"6a8cadea5043e83b550879a5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156334-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, फतेहपुर चौरासी-कानपुर पैदल मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, फतेहपुर चौरासी-कानपुर पैदल मार्ग बंद
विज्ञापन
फोटो-11-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग की कट रही 200 मीटर सड़क को बचाने के किए जा रहे प्रयास। संवाद
- फोटो : Police
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। गंगा का जलस्तर बढ़ने से फतेहपुर चौरासी से कानपुर के शिवराजपुर जाने वाला पैदल रास्ता भी बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खतरे को देखते हुए जुलाई में वैकल्पिक रास्ता और इसके बाद दो पहिया वाहनों का रास्ता भी बंद कर दिया गया था। बाढ़ से एक साल पहले कट चुकी 400 मीटर सड़क का 200 मीटर हिस्सा भी कटने लगा है।
उन्नाव-हरदोई मार्ग और लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग को कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के रास्ते शिवराजपुर में कानपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग को बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने अब कवायद शुरू की है। बांस की बाड़ लगाने और रेत भरी बोरियां लगाई जा रही हैं। हालांकि यह कोशिश बहुत कारगर साबित नहीं हो रही है। आवागमन के लिए नाव या मोटर बोट चलाने की ग्रामीणों की मांग को पीडब्ल्यूडी ने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बता दिया है।
मालूम हो कि अगस्त 2025 में गंगा की बाढ़ से कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग गंगा नदी के पुल के पास कट गया। इससे क्षेत्रीय व आसपास के लोगों का कानपुर व शिवराजपुर से सीधा संपर्क टूट गया। ग्रामीणों की मांग पर पीडब्ल्यू डी ने 650 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग बनाकर 4 फरवरी 2026 को हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराया था। 10 जुलाई को जिलाधिकारी ने कटान के निरीक्षण में संभावित बाढ़ के चलते वैकल्पिक मार्ग पर आवागमन बंद करने के दिए थे। इस पर प्रशासन ने 11 जुलाई को दोनों तरफ दीवार बनाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। परिणाम स्वरूप लोगों को कानपुर, शिवराजपुर जाने के लिए 40 से 50 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से जहां वैकल्पिक मार्ग डूब गया है,वहीं कटान के पास के मार्ग पर भी कटान शुरू हो गया है। मार्ग को कटान से रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी, मार्ग के किनारे बांस, बल्ली लगाकर उसमें बालू भरकर बोरियां डालने का काम शुरू कर दिया है। वहीं शिवराजपुर मार्ग पर आवागमन बंद होने पर क्षेत्र के फलाहारी बाबा ,रोशन, सचिन, विजय प्रताप आदि ग्रामीणों ने नाव या मोटर बोट की मांग की थी लेकिन पीडब्ल्यूडी ने ऐसी कोई व्यवस्था न होने की बात बताई है।
वर्जन...
कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के निर्माण के लिए 16.31 करोड़ की कार्ययोजना शासन और मुख्य कार्यालय भेजी गई है, लेकिन निर्माण कार्य बाढ़ खत्म होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल खतरे को देखते हुए इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। बाढ़ से करीब 200 मीटर दायरे में सड़क और कटने लगी है। कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।-हरिप्रसाद अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

फोटो-11-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग की कट रही 200 मीटर सड़क को बचाने के किए जा रहे प्रयास। संवाद- फोटो : Police