फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: संपर्क मार्ग बहने से हवा में लटका पुल

Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
पहुंच मार्ग कटने से उन्नाव की तरफ हवा में गंगा नदी का पुल। संवाद
उन्नाव। बीघापुर तहसील को प्रयागराज हाईवे से (कानपुर के सिकठिया पुरवा के सामने) जोड़ने वाला गंगा नदी पुल का संपर्क मार्ग बाढ़ में बहने से पुल उन्नाव की तरफ हवा में लटका है। कानपुर की तरफ डोमपुरवा गांव के पास भी आधी सड़क कट गई है। पीडब्ल्यूडी ने दोनों तरफ अवरोध लगाकर पुल पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में बीघापुर तहसील के गढ़ेवा-डोमरपुर-सरसौल मार्ग पर 62.91 करोड़ से गंगा नदी पर एक किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया था। पुल और संपर्क मार्ग का तत्कालीन विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने 18 नवंबर 2019 को लोकार्पण किया था। सितंबर 2021 में गंगा की धारा बीघापुर के गढ़ेवा मार्ग की तरफ मुड़ने से पुल को जोड़ने वाली करीब 100 मीटर सड़क कट गई थी। लोगों की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पैदल और दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया था। नदी में आई बाढ़ से यह वैकल्पिक रास्ता भी कट गया है।
विज्ञापन

इस बार कानपुर की तरफ (सिकठिया पुरवा की ओर) डोमनपुरवा गांव के पास भी संपर्क मार्ग बह गया है। लगातार हो रही कटान से सोमवार को करीब 200 मीटर दायरे में आधी सड़क कट कर नदी में समा चुकी है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने इस तरफ भी दीवार बनाकर पुल को पूरी तरह बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...
उन्नाव की तरफ गढ़ेवा गांव की तरफ पुल तक पहुंच के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी कट गया है। सोमवार को कानपुर की ओर डोमनपुरवा गांव की तरफ भी 200 मीटर सड़क कटी है। पुल के एक तरफ अप्रोच रोड कटने और दूसरी तरफ तेज कटान जारी होने से इस पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि इस पुल की तरफ न जाएं। पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।

हरदयाल अहरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

पहुंच मार्ग कटने से उन्नाव की तरफ हवा में गंगा नदी का पुल। संवाद

पहुंच मार्ग कटने से उन्नाव की तरफ हवा में गंगा नदी का पुल। संवाद

पहुंच मार्ग कटने से उन्नाव की तरफ हवा में गंगा नदी का पुल। संवाद

पहुंच मार्ग कटने से उन्नाव की तरफ हवा में गंगा नदी का पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed