फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Firing in electoral rivalry, aunt and niece injured, Dabish in search of attackers

उन्नाव: चुनावी खुन्नस में फायरिंग, चाची व भतीजी घायल, हमलावरों की तलाश में दबिश

Wed, 28 Apr 2021 01:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Apr 2021 01:55 AM IST
सार

उन्नाव में प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने चुनावी खुन्नस में दूसरे प्रधान प्रत्याशी के पारिवारिक सदस्य के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी महिलाओं से गाली-गलौज कर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Unnao: Firing in electoral rivalry, aunt and niece injured, Dabish in search of attackers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में फतेहपुर चौरासी के पट्टी हमीद गांव में प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने चुनावी खुन्नस में दूसरे प्रधान प्रत्याशी के पारिवारिक सदस्य के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी महिलाओं से गाली-गलौज कर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से चाची-भतीजी घायल हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। घायल चाची-भतीजी को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवती की मां ने प्रधान प्रत्याशी के समर्थक व उनके तीन बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। शकील अली के अनुसार उसके पारिवारिक मोहम्मद रफीक प्रधान प्रत्याशी थे। उनका वह समर्थन कर रहा था।
विज्ञापन


प्रतिद्वंदी प्रत्याशी इदरीश के समर्थक इसी बात को लेकर उससे खुन्नस मानते थे। मंगलवार को वह (शकील) परिजनों के साथ खेत में थ्रेसरिंग कराने गया था। घर पर महिलाएं ही थी। रात आठ बजे इदरीश के समर्थक मोहरम अली अपने बेटे मुनान, खुशनूर व शहनूर के साथ उसके दरवाजे पहुंचा और चबूतरे पर बैठी घर की महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई सलीम की पत्नी आसमीन (25) ने विरोध किया तो तमंचों से हमलावर पिता-पुत्रों ने फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे आसमीन के हाथ और पीठ में लगे। शकील के अनुसार उसकी 14 वर्षीय बेटी सैफिया अपनी चाची को बचाने दौड़ी तो हमलावरों ने उस पर फायर झाेंक दिया। सीने और दाहिने पैर में छर्रे लगने से सौफिया भी वहीं गिर गई।

शकील ने हमलावरों द्वारा लगभग 20 राउंड फायरिंग करने की बात कही है। बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की पर वह नहीं मिले। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, घायल चाची-भतीजी को जिला अस्पताल रेफर करने के बाद प्रधान प्रत्याशी इदरीश पक्ष से छह लोग सीएचसी पहुंचे और प्रतिद्वंदी प्रधान प्रत्याशी रफीक व उसके समर्थकों पर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया। पीएचसी पहुंचे घायलों में आफताब, उबैद, मोहम्मद आशिफ, सादाब, आवेश व तारिक ने बताया कि उन्हें छर्रे लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed