{"_id":"609d3e346785483cc167c7d3","slug":"unnao-during-the-corona-period-14-chc-in-charges-had-resigned-together-agreed-on-dm-s-assurance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोरोना काल में 14 सीएचसी प्रभारियों ने एक साथ दिया था त्यागपत्र, डीएम के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोरोना काल में 14 सीएचसी प्रभारियों ने एक साथ दिया था त्यागपत्र, डीएम के आश्वासन पर माने
Thu, 13 May 2021 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 May 2021 08:33 PM IST
सार
नाराज होकर उन्नाव जिले की 16 में से 14 सीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक रूप से प्रभारी पद से सौंपे इस्तीफे को प्रभारियों ने वापस ले लिया है।
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे सीएचसी प्रभारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के दो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को हटाकर कोविड कमांड कंट्रोलरूम में संबद्ध करने व अन्य समस्याओं से नाराज होकर जिले की 16 में से 14 सीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक रूप से प्रभारी पद से सौंपे इस्तीफे को प्रभारियों ने वापस ले लिया है। गुरुवार को सीएचसी प्रभारियों ने पहले सीएमओ और फिर डीएम के साथ बैठक कर अपनी समस्याएं रखीं।
डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। साथ ही असोहा व फतेहपुर चौरासी सीएचसी प्रभारियों को उनके पद पर दोबारा तैनात किया गया है। असोहा व फतेहपुर चौरासी सीएचसी प्रभारियों को बिना आरोपपत्र के हटाकर कोविड कंट्रोलरूम में संबद्ध करने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के दंडात्मक आदेश, अमर्यादित व्यवहार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये से नाराज होकर बुधवार को जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों ने सीएमओ को सामूहिक रूप से प्रभारी पद से हटने का त्यागपत्र दिया था।
प्रभारियों के त्यागपत्र देने के बाद सीएमओ ने मामले की जानकारी डीएम रवींद्र को दी थी। डीएम, सीएमओ व अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने रात करीब 11 बजे तक मामले को हल करने की योजना बनाई थी। गुरुवार को सीएचसी प्रभारियों को वार्ता करने के लिए बुलाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी प्रभारियों ने सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार के साथ बैठक के बाद में डीएम रवींद्र कुमार के साथ वार्ता हुई।

सीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था
- फोटो : amar ujala
सीएचसी प्रभारियों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता के कारणों की जांच किए बिना हुई कार्रवाई को निरस्त करने, आवास, चिकित्सा उपकरण, सामग्री की उपलब्धता के साथ ही विभागीय अधिकारियों के स्तर पर समस्या हल न होने पर अवगत कराने को कहा। आश्वासन दिया कि समस्या कोई भी हो उसे हल कराया जाएगा। सीएचसी प्रभारियों ने बताया कि असोहा और फतेहपुर चौरासी सीएचसी के प्रभारियों के परिवार में कोविड संक्रमित होने से काम की गति धीमी हुई थी।
इसके बाद भी उन्होंने काम को कराने का प्रयास किया। इस समस्या को न सुनकर उन्हें पद से हटा दिया गया। डीएम ने सभी सीएचसी प्रभारियों के काम की तारीफ की। कहा कि कोरोना काल में जब संक्रमितों से उनके परिवार के लोग तक दूरी बना लेते हैं। ऐसे में उनकी दवा, इलाज, आईसोलेशन और होम क्वारंटीन कर रहे हैं। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम में तैनात किए गए असोहा और फतेहपुर चौरासी के सीएचसी प्रभारी को पुन: सीएचसी की जिम्मेदारी दी। वार्ता के दौरान प्रभारियों में डॉ. विजय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. शरद वैश्य, डॉ. पंकज पांडेय डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. मुकेश, डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. विजय रजौरिया, डॉ. विनय तोमर व डॉ. राकेश यादव, डॉ. वीपी सिंह व डॉ. प्रेमचंद्र मौजूद रहे।
क्या बोले सीएमओ
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि डीएम से वार्ता के बाद सभी सीएचसी प्रभारी वापस काम पर लौट गए हैं। जिन दो प्रभारियों को कंट्रोल रूम में लगाया गया था। उन्हें भी उनके मूल पद पर वापस भेज दिया गया है।