{"_id":"6104f9fc8ebc3eb2b262a2b4","slug":"unnao-dead-body-of-wife-s-killer-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पत्नी के हत्यारोपी का तालाब में मिला शव, सौतेले बेटे को बचाने में पति ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पत्नी के हत्यारोपी का तालाब में मिला शव, सौतेले बेटे को बचाने में पति ने की थी हत्या
Sat, 31 Jul 2021 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
तालाब के पास मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में सौतेले बेटे से नफरत में पत्नी की हत्या करने वाले युवक का शव शनिवार सुबह घर से 100 मीटर दूर तालाब में पड़ा मिला। अपने कृत्य से शर्मिंदा होकर आरोपी द्वारा तालाब में कूदकर जान देने की पुलिस व स्थानीय लोगों ने संभावना जताई है।
सफीपुर कस्बा के मोहल्ला किलाबाजार निवासी बबलू ने गुरुवार रात सौतेले बेटे ईशू (3 वर्षीय) पर तब्बल (धारदार हथियार) से वार किया था। उसे बचाने दौड़ी पत्नी रिंकी पर ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी थी। लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकला था।
पुलिस ने हत्यारोपी बबलू की तलाश शुरू की थी। शनिवार सुबह बबलू का शव घर से 100 मीटर की दूरी पर तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकलवा पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।