फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Cattle left in the school, children ran away after saving their lives

उन्नाव: स्कूल में बंद किए छुट्टा मवेशी, जान बचाकर भागे बच्चे, पुलिस ने किसानों को समझाकर मवेशियों को गोशाला भेजा

Thu, 23 Sep 2021 02:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Cattle left in the school, children ran away after saving their lives
स्कूल में बंद गोवंश - फोटो : amar ujala
उन्नाव के पुरवा में फसलों की रखवाली करते थके भदनांग के किसानों ने 60 छुट्टा मवेशियों को खदेड़कर उच्च प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन परिसर में बंद कर दिया। किसानों के मवेशी बंद करने के दौरान स्कूल चल रहा था। मवेशियों को देख बच्चे जान बचाकर भागे। बाद में बीडीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


किसानों को समझाकर मवेशियों को गोशाला भेजा गया। गांव भदनांग में छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात खेत में ही डेरा जमाए हुए थे। किसानों का धैर्य बुधवार सुबह जवाब दे गया। किसानों ने एकत्रित होकर मवेशियों को खदेड़ा और ले जाकर उच्च प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उस समय स्कूल चल रहा था। कक्षों में 100 बच्चे मौजूद थे। मवेशियों को देख बच्चे जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। प्रधान शिक्षक सुनील पाल ने अंदर मवेशी बंद देखे तो बीईओ व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बीडीओ संतोष श्रीवास्तव पुलिस बल के  साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों की सहमति से मवेशियों को गोशाला में शिफ्ट कराया। बीडीओ ने बताया कि दो कर्मियों को गोशाला में बंद किए गए मवेशियों की निगरानी में लगाया गया है। रात को तीन सफाईकर्मी गोशाला में रहेंगे।


प्रधान शिक्षक ने बताया कि जनवरी 2019 से विद्यालय की चहारदीवारी पूर्ण नहीं है। गेट तक नहीं लगा है। प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि गोशाला में पुरानी खाई बनी थी। बरसात में मिट्टी बह गई है। उससे जानवर निकल जाते हैं। इसके पूर्व 11 सितंबर 2019 को भी किसानों ने मवेशियों को इसी विद्यालय में बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed