फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Bike collides with standing dumper, couple dies

उन्नाव: खड़े डंपर से टकराई बाइक, दंपति की मौत

Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Bike collides with standing dumper, couple dies
हाईवे पर हादसे के बाद ट्रक में फंसे शवों को निकालने के दौरान मौजूद पुलिस बल । - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार को लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा लखनऊ निवासी युवक पत्नी के साथ साले के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने कानपुर जा रहा था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी।
लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छतवापुर बजावा गांव निवासी विष्णु गुप्ता (36) पुत्र श्याम लाल शुक्रवार दोपहर पत्नी राखी (33) के साथ अपने साले कानपुर के बिराहना रोड निवासी ब्रजेश के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से निकला। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुसैननगर चौराहा के पास कार को ओवरटेक करने की कोशिश में विष्णु बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गया। हादसे में विष्णु व उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर लगा हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। ललऊखेड़ा व दही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डंपर में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतक विष्णु की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके साले ब्रजेश को घटना की जानकारी दी गई। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। डंपर व बाइक को पुलिस ने दही चौकी में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई दुर्घटना
हादसे के स्थान पर एक ट्रेडर्स की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। दही चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सरोज ने बताया कि फुटेज में लखनऊ से बाइक कानपुर की ओर जाते व एक कार को ओवरटेक करने के दौरान सड़क से हटकर नीचे खड़े डंपर में पीछे से घुसते हुए दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात माह पहले हुई थी शादी
उन्नाव। सड़क हादसे में विष्ण्ुा गुप्ता व राखी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे वंश के मुंडन संस्कार की तैयारियों में लगे विष्णु के बहनोई ब्रजेश को जब बहन और बहनोई की मौत की खबर मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं। ब्रजेश मांगलिक कार्यक्रम छोड़कर देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बहन राखी और बहनोई का शव देख बेहाल हो गए। बताया कि फरवरी 2020 में उन्होंने बहन राखी की शादी विष्णु से की थी। विष्णु लखनऊ की एक फ्लोरमिल में काम करता था। उसकी बहन दो बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed