फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   University exams today

यूनिवर्सिटी परीक्षाएं आज से

Mon, 06 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
University exams today
प्रतीकात्मक - फोटो : File Photo

विज्ञापन
कानपुर (सीएसजेएम) यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से हो रही हैं। इसमें तीन नोडल केंद्रों पर पंजीकृत 29,880 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में सिस्टम का खेल न हो सके इसलिए यूनिवर्सिटी ने परीक्षा की सुरक्षा कमान फ्लाइंग स्क्वाएड को सौंपी हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं नोडल केंद्रों पर सीसीटीवी के पहरे में रहेंगे।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से डीएसएन समेत जिले के 47 कालेज संबद्ध हैं। इनमें पंजीकृत 24,525 परीक्षार्थियों के अलावा 5,255 प्राइवेट परीक्षार्थी भी शामिल हैं। 47 कालेजों में डीएसएन कालेज, इंदिरा गांधी राजकीय कालेज बांगरमऊ, राजकीय डिग्री कालेज गोसाई़ंखेड़ा व श्रीनारायण गर्ल्स कालेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में कालेज प्रशासन रविवार देर शाम तक जुटा रहा।
विज्ञापन


सिटिंग प्लान से लेकर बैरीकेटिंग तक पूरी कर लगी गई। इसके अलावा यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव के निर्देश पर नोडल केंद्र प्रभारी सीसीटीवी कैमरे अपडेट रखने में चौकन्ना रहे। डीएसएन कालेज प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूनिवर्सिटी के निर्देश के तहत परीक्षा केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकेगा। बताया कि परीक्षार्थी अगर 15 मिनट से ज्यादा लेट सेंटर पहुंचता है तो प्रवेश नहीं मिल सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में प्रवेशपत्र व पेन ही ले जा सकेंगे
नोडल केंद्र प्रभारी डा. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराना उनका लक्ष्य है। जिसके लिए सेंटर पर प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही पुलिस का भी पहरा रहेगा। बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में केवल प्रवेशपत्र व पेन ही ले जा सकेगा। मोबाईल, जूते, पर्स, बेल्ट आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कम संख्या वाले कालेजों के छात्र इन सेंटरों में देंगे परीक्षा  दयानंद दीनानाथ इंस्टीट्यूट अजगैन के छात्रों का परीक्षा केंद्र डीएसएन कालेज।
चंद्रशेखर आजाद कालेज का परीक्षा केंद्र ठाकुर जी महाराज कालेज पुरवा।
सच्चिदानंद बाजपेई कालेज का परीक्षा केंद्र केशव प्रसाद स्मारक कालेज मिर्जापुर कला।
महामहिम महिपाल शास्त्री कालेज का परीक्षा केंद्र राम समुझ गुरुकुल कालेज।
श्रीमती स्वर्णलता स्मारक कालेज का परीक्षा केंद्र निरंजन सिंह कालेज सफीपुर।
रामबहादुर कालेज का परीक्षा केंद्र सुमन सत्या एनजे कालेज सबलीखेड़ा।  

यह हैं जिले के नोडल केंद्र  
नोडल केंद्र                              संबद्ध कालेज संख्या
डीएसएन कालेज                               32

इंदिरा गांधी कालेज बांगरमऊ                 12
राजकीय महाविद्यालय गोसाईंखेड़ा          01
श्रीनारायण गर्ल्स कालेज शहर                01


यूनिवर्सिटी का फ्लाइंग स्क्वाएड करेगा निगरानी
यूनिवर्सिटी परीक्षा की मानीटरिंग परीक्षा नियंत्रक के अलावा उप कुलसचिव कर रहे हैं। उप कुलसचिव ने नकल विहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी फ्लाइंग स्क्वाएड को सौंपी है। पूर्व की परीक्षाओं की अपेक्षा इस बार फ्लाइंग स्क्वाएड का कड़ा पहरा रहेगा। नकल की शिकायत होने पर पूरी परीक्षा यूनिवर्सिटी पर्यवेक्षक की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed