फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unidentified person killed in train accident

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव। Updated Sun, 15 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
unidentified person killed in train accident

रेलवे स्टेशन के हरदोई ओवरब्रिज क्रासिंग के पास एक अज्ञात युवक की शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उन्नाव स्टेशन से गुजरने के दौरान ओवरब्रिज क्रासिंग के निकट शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में एक युवक आ गया। ट्रेन की टक्कर लगने से युवक दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसी ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर जीआरपी एसआई लान सिंह पहुंचे। उन्होंने मृतक की तलाशी कराई लेकिन कोई ऐसा कागज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती। आसपास के लोगों से भी उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद भी जब मृतक की पहचान नहीं हो सकी तो जीआरपी ने शव का पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई लान सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 28 साल के आसपास है। वह हल्के बादामी रंग की शर्ट और सिलेटी रंग की पैंट पहने हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed