फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   umbrella touches lt line farmer died

बिजली की लाइन में छुआ छाता, वृद्ध की मौत

Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
umbrella touches lt line farmer died
बीघापुर (उन्नाव)। मवेशी चराने गए वृद्ध का छाता खेतों से निकली एलटी लाइन में छू गया। करंट लगने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीघापुर-पुरवा मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लाइन दुरुस्त करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के मगरायर निवासी अनंतू (62) सोमवार दोपहर मवेशी चराने गए थे। मगरायर माइनर के पास से निकली एलटी लाइन में उनका छाता छू गया। करंट लगने से अनंतू माइनर में गिर गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शाम छह बजे तक अनंतू के घर न लौटने पर परिजन व ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो माइनर में शव देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

छाते में चिंगारी गिरने से कई छेद हो गए थे वहीं उसके ऊपर लगी लोहे की टिप काली पड़ गई थी। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की और बीघापुर-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बिजली की लाइन काफी समय से जर्जर है। तार काफी नीचे लटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जेई और एसडीओ से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर सीओ विजय आनंद, एसडीएम दयाशंकर पाठक, एसडीओ अभिषेक कपासिया, जेई अमरनाथ यादव, बीघापुर कोतवाल ब्रजेश कुमार शुक्ला मौके पहुंचे। एसडीएम ने हर संभव शासकीय सहायता और लाइन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया लेकिन देर रात तक ग्रामीण तत्काल काम शुरू कराने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed