{"_id":"5dc9b1d78ebc3e5b167b38c9","slug":"ultrasound-on-monday-and-wednesday-in-chc-unnao-news-knp525227850","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में दो दिन होगा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में दो दिन होगा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
सीएचसी में अब सोमवार और बुधवार को अल्ट्रासाउंड
नवाबगंज। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड करने के दिनों में बदलाव किया गया है। अब सप्ताह के सोमवार और बुधवार को मरीज अल्ट्रासाउंड करा सकेंगे।
सीएचसी में तीन साल से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड के लिए काफी जद्दोजहद के बाद दो रेडियोलाजिस्ट मिले थे। इसमें पूर्व में डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता और कालूखेड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. तपन रजा शामिल थे। दो महीने पहले शुरू हुए अल्ट्रासाउंड के लिए सोमवार व गुरुवार का दिन निर्धारित था। डॉ. तपन रजा के न आने और गुरुवार को साप्ताहिक बाजार होने से अधिक भीड़ हो हो जाती थी। इससे काम में दिक्कतें आती थीं। समस्या के निस्तारण के लिए सीएमओ डॉ. कामेंद्र पाल सिंह ने डॉ. तपन रजा को हटकार दोनों ही दिन डॉ. वीके गुप्ता को अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी सौंपी है। अब सोमवार और बुधवार को मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। संवाद