{"_id":"5117a75c63129555a64434bedc76589b","slug":"ultimatum-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीघापुर के सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीघापुर के सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दी गई अंतिम चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तहसील बीघापुर के सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) लाखों रुपये खर्च करने का उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दे रहे हैं। कई बार पत्र भेजा गया लेकिन इसके बाद भी वीडीओ ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब खंड विकास अधिकारी ने सभी वीडीओ को अंतिम पत्र भेजकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
निर्देश दिए हैं कि यदि जल्द उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया तो खर्च की गई धनराशि को गबन मानते हुए आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी।
बीघापुर के सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पास कुल 30 ग्राम पंचायतें हैं। इन वीडीओ ने अपने गांवों में वर्ष 2012-13 और 2013-14 में ग्राम निधि प्रथम खाते से राज्य व 13वें वित्त की लाखों रुपये की धनराशि निकाल ली। इसके बाद लंबा समय बीत गया लेकिन इस धनराशि से कराए गए कार्यों के सापेक्ष अब तक एडीओ पंचायत के हस्ताक्षर से कार्यपूर्ति अथवा उपभोग प्रमाणपत्र संबंधित विकासखंड कार्यालय में जमा नहीं किए।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी बीघापुर की ओर से कई पत्र वीडीओ को जारी किए गए लेकिन इसके बाद भी उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया। अब बीडीओ ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आखिरी बार चेतावनी पत्र जारी किया है। निर्देश दिए हैं कि जल्द उपभोग प्रमाणपत्र जमा करें वरना निकाली गई धनराशि को गबन मानते हुए इसकी वसूली आरसी जारी कराकर की जाएगी।
विज्ञापन