{"_id":"5fed145442d79a2d16e02f5df71cd355","slug":"ultimatum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथी दुकानदारों को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथी दुकानदारों को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में बाधा बने स्टेशन रोड के फुटपाथी दुकानदारों को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। सीओ सिटी ने निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण कर सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
कचहरी रोड रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निपटने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। क्रासिंग से कचहरी की ओर पिलर बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। मगर क्रासिंग से बड़ा चौराहा की ओर फुटपाथ पर दुकानें और अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
गुरुवार को सेतु निगम के जेई वीरेंद्र चतुर्वेदी और सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने क्रासिंग से बड़ा चौराहा की ओर अतिक्रमण का जायजा लिया। इस दौरान सीओ सिटी ने फुटपाथी दुकानदारों को शुक्रवार शाम तक दुकानें हटाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक अतिक्रमण न हटा तो शनिवार को नगर पालिका बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन