{"_id":"68c4765c75785c35e201d9f2","slug":"udaybhan-wrestler-won-the-title-of-dangal-kesari-unnao-news-c-221-1-uno1004-136910-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उदयभान पहलवान ने जीता दंगल केसरी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उदयभान पहलवान ने जीता दंगल केसरी का खिताब
विज्ञापन
फोटो-23-दसगवां के दंगल में दांव आजमातीं महिला पहलवान। स्रोत: आयोजक
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के ग्राम दसगवां में जलविहार मेले में आयोजित दंगल में विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कुल 35 कुश्ती हुईं। पुरुषों में तेजीपुर के पहलवान उदयभान सिंह और महिलाओं में गोरखपुर की गौरी ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
दंगल का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह और गांव दसगवां साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह फीता काटकर किया। लखनऊ के मुकेश कुमार और कानपुर के अंकुल बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इसमें अंकुल ने जीत हासिल की। गुड्डू कन्नौज को श्रीपाल दारापुर ने हराया। वहीं महिला पहलवानों में गोरखपुर की गौरी पहलवान ने बनारस की रचना पहलवान को हराया।
फाइनल मुकाबले में तेजीपुर निवासी उदयभान सिंह चौहान और बिल्हौर के पहलवान सुनील कुमार के बीच हुई। आखिर में उदयभान ने जीत हासिल कर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, रामसजीवन यादव, कैलाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।