फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   two persond were shot dead

दो लोगों की गोल मारकर हत्या

Mon, 18 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
two persond were shot dead
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बोलेरो सवार हमलावरों ने बीच चौराहे पर युवक को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। गोली उसके सीने को चीरती हुई पास ही हैंडपंप पर पानी पी रहे दुकानदार की गर्दन में धंस गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर मियागंज सीएचसी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ वंदना सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव को देखते हुए पांच थानों की फोर्स के साथ हरदोई पुलिस को भी तैनात किया गया है। यह वारदात रविवार सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के नंगाखेड़ा चौराहे पर हुई। घटना के पीछे कोटा चयन की रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्रंट गांव निवासी शमीम (30) पुत्र बिल्ला रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे हल बनवाने के लिए साइकिल से नंगाखेड़ा चौराहे पर पहुंचा। वह नन्हेलाल की चाय समोसे की दुकान पर खड़ा था कि एक बोलेरो उसके पास आकर रुकी। शमीम कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बोलरो सवार लोगों में एक ने राइफल से उसके सीने में गोली मार दी। गोली सीने को चीरती हुई पीछे हैंडपंप पर पानी पी रहे आसीवन के बारीथाना निवासी विमलेश (35) पुत्र शिवराम की गर्दन में जा धंसी। विमलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, सीने में गोली लगने के बाद भी शमीम जान बचाने के लिए भागा। इस पर हमलावरों ने पीछा कर उसकी पीठ पर दूसरी गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सीएचसी के बाहर शव रखकर बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक शमीम के पिता दिलदार ने शिवप्रकाश उर्फ पप्पू, संजय, ज्ञानेंद्र, विपिन, रविशंकर, ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। दिलदार ने रंगदारी को लेकर बेटे की हत्या की बात कही है, जबकि पुलिस की पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 13 मार्च को राजेपुर गांव में कोटे की खुली बैठक में कोटेदार मुसीम व गांव के शिवप्रकाश पांडेय के बीच मारपीट हो गई थी। शमीम ने कोटेदार मुसीम का साथ दिया था। मुसीम को छोड़ पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। शमीम और शिवप्रकाश ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। घटना में बेवजह जान गंवाने वाला विमलेश आम की ठिलिया लगाता था। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव है। तनाव बढ़ता देख आसीवन, बांगरमऊ, सफीपुर, औरास, हसनगंज व माखी थानों की फोर्स को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। हरदोई के सीओ चरन सिंह बशर भी क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed