{"_id":"5ec03c6d8ebc3e902c208c1d","slug":"two-people-including-jamati-discharged-from-isolation-ward-unnao-news-knp560512491","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज हुए जमाती सहित दो लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज हुए जमाती सहित दो लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के मोहल्ला शेखवाड़ा व बीघापुर तहसील के गांव में घीनाखेड़ा में कोरोना संक्रमित पाए गए जमाती सहित दो लोगों की चार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लखनऊ के साढ़ामऊ स्थित रामसागर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। दोनों को फैजाबाद रोड पर संचालित रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में सात दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी जमाती की 16 अप्रैल को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे लखनऊ के साढ़ामऊ स्थित रामसागर अस्पताल में आइसोलेट कराया गया था। तब से उसका वहीं इलाज चल रहा था। जमाती की चारों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। वहीं, बीघापुर तहसील के गांव घीनाखेड़ा में 1 मई को कोरोना संक्रमित मिले मुंबई से लौटे युवक की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे भी लखनऊ के रामसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 दिन में युवक की तीनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे भी आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज में सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती मेडिकल कॉलेज से बीघापुर ब्लॉक के गांव घीनाखेड़ा में मिले संक्रमित युवक के 13 संपर्की सहित 30 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसमें बिरसिंहपुर के 1, मिर्जापुर 1, अजईयाखेड़ा 1, गंजमुरादाबाद 9, हरदोई जिले का 1, बांगरमऊ 1, असोहा के कांथा का 1 व भगवंतनगर के 2 युवकों की रिपोर्ट शामिल हैं। सीएमओ कैप्टन डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 1251 सैंपल लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिसमें 1208 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 38 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं, 6 पॉजिटिव केस मिले हैं।