फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   two million theft

रिटायर्ड फौजी के घर बीस लाख की चोरी

Wed, 22 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 22 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
two million theft

बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के अलावलपुर मंडपहा में चोरों ने छत के रास्ते घर में उतरकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट टीम ने जांच की। इस दौरान खोजी कुत्ता देवाखेड़ा निवासी एक घर में जा घुसा। पुलिस ने जांच के लिए कई लोगों को उठाया है।

विज्ञापन


अलावलपुर मंडपहा निवासी योगेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही खेती बाड़ी करते हैं। वह क्षेत्र के बड़े काश्तकार में गिने जाते हैं। उनके पास लगभग 50 बीघा खेती है। मंगलवार रात चोर छत के रास्ते से घर में उतरे। यहां पर कमरों में सो रहे परिजनों के दरवाजे की कुंडियां बाहर से बंद कर दी।
विज्ञापन


चोरों ने 6 बक्से, 1 अटैची, 1 बैग तथा सेफ  में रखा सामान समेटकर मुख्य दरवाजे के बगल में लगे दरवाजे को तोड़कर निकल गए। चोर घर के बाहर बने शौचालय के सहारे छत पर पहुंचे थे। छत पर सो रहे योगेंद्र सिंह के लड़के को भी चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योंगेंद्र सिंह के पुत्र अतीष सिंह ने बताया कि चोर 4 हार, 22 अंगूठी, एक किलो चांदी, 259 ग्राम की दो जंजीरें तथा एक लाख रुपये उठा ले गए। बाद में घर से 300 मीटर की दूरी पर परिजनों को 6 टूटे बक्से पड़े मिले। वहीं 1 बक्सा, 1 बैग व 1 अटैची चोर अपने साथ ले गए।


परिजनों के मुताबिक, चोर करीब 20 लाख रुपये का माल व नगदी समेट ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ मनोज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता बुलाया गया। जांच पड़ताल के दौरान खोजी कुत्ता विंदादीन के घर में घुसा। इस पर पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठा लिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed