फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in road accidents, two serious

हादसों में दो की मौत, दो घायल

Sat, 11 Jul 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 11 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, two serious

उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो की मौत हो गई। वहीं, होमगार्ड समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव अवस्थी खेड़ा निवासी महादेव (53) साइकिल से बांगरमऊ जा रहे थे। फतेहपुर चौरासी चौराहे पर उन्नाव से हरदोई की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे महादेव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना सदर कोतवाली को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन


 दूसरी घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज में हुई। यहां रहने वाले राम औतार (70) गुरुवार की देर शाम शौच के लिए जा रहे थे। तभी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक को गाड़ी सहित पकड़ कर मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि युवक पर एक्सीडेंट का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रहने वाला राजेश (22) अपने चचेरे भाई रवि (18) के साथ बाइक से न्यामतपुर जा रहे थे। मिर्जापुर चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए।

बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार, तहिरापुर निवासी होमगार्ड रामजीवन बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। बाईपास के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed