{"_id":"58c983cc4f1c1bb66032b95f","slug":"two-killed-five-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लोनारी के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। उधर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर रंगवईया पुलिया के पास गड्ढों में फंसकर टेंपो पलट गया। इसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार सवारियां घायल हो गईं।
दरौली गांव निवासी अनिल कुमार राठौर (32) पुत्र लल्लू साथी सोनू सविता पुत्र सरजू के साथ गांव शेरपुर जा रहा था। बाइक अनिल चला रहा था। उडंक पुरवा-लोनारी के बीच में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अनिल की मौत हो गई। घायल सोनू ने बताया कि वह अपने बड़े भाई राम प्रसाद की ससुराल जा रहा था। अनिल दिल्ली में रहकर राजगीर का काम करता था। होली पर घर आया था।
अचलगंज से सवारियां भरकर टेंपो उन्नाव आ रहा था। टेंपो अखिलेश यादव (25) पुत्र राम खिलावन निवासी मवईयामाफी चला रहा था। भदौरिया बिक्र फील्ड के पास रंगवईया पुलिया के पास टेंपो का पिछला पहिया गड्ढे में चला गया। चालक ने पहिया गड्ढे से बाहर निकालने के लिए स्पीड बढ़ाई तो टेंपो पलट गया। इसमें अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कुसुम देवी (35) पत्नी नीरज व उनकी बेटियों में मुस्कान (12), खुशी (10) निवासी हिरननगर, माखी के परमनी निवासी रमाशंकर पुत्र श्रीनारायण और घायल ममता सैनी पत्नी रामबाबू, माधुरी पत्नी गोविंद निवासी हुलासखेड़ा अचलगंज घायल हो गए। टेंपो पलटने की सूचना पर एसओ मो. अशरफ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वृद्ध को किसी वाहन ने कुचला
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरसेनी में पैदल जा रहे वृद्ध को किसी वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुरसेनी गांव निवासी रामकुमार (60) बांगरमऊ बाजार आया था। घर वापस जाते समय सुरसेनी- मऊ के बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी।