फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two arrested in car theft case

Unnao News: कार चोरी में दो गिरफ्तार 1.12 लाख रुपये बरामद

Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in car theft case
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ कस्बे से एक सितंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनके पास से कार बिक्री के 1.12 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी रजत सिंह ने एक सितंबर को कस्बे से अपनी इको कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी की जांच के साथ मुखबिर से चोरी में शामिल लोगों का पता चला।
विज्ञापन

तब पुलिस कानपुर देहात के थाना शिवली के सोनवरसा निवासी ऋषभ कुमार तिवारी और कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के गांव भदरस निवासी संजय कश्यप को गुरुवार भोर पांच बजे मौहारी रोड के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूली और बताया कि कार 1.25 लाख रुपये की बेच दी। कार बिक्री का 1.12 लाख रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed