फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   'Truth can be troubling, not defeated'

‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’

Tue, 09 Mar 2021 08:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
'Truth can be troubling, not defeated'
भागवत कथा सुनते श्रोता भक्त। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। कथावाचक पं. सुनील शास्त्री ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं हो सकता। सत्य की विजय अवश्य होती है और असत्य को हार का सामना करना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को सत्य मार्ग पर ही चलना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम लहरापुर स्थित नवस्थापित शिव मंदिर में भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक ने गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि एक बार देवराज इंद्र ने श्रीकृष्ण को नीचा दिखाने का प्रयास किया। इंद्र ने बेमौसम भारी बरसात की जिससे चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

यहां तक कि गोकुल चारों ओर पानी से घिर गया और डूबने की कगार पर पहुंच गया। लोग भगवान श्रीकृष्ण से सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने एक उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सभी लोग उस पर्वत के नीचे पहुंच गए। इंद्र को अपनी गलती का अहसास कराया। आयोजक राजेंद्र सिंह और घनश्याम ने बताया कि आगामी 11 मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed