{"_id":"632b5f54fcb4df21385d482e","slug":"truck-break-pole-electricity-cut-2-injured-unnao-news-knp719395439","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेज रफ्तार सिलिंडर लदा ट्रक बिजली का पोल तोड़ते हुए पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेज रफ्तार सिलिंडर लदा ट्रक बिजली का पोल तोड़ते हुए पलटा
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। अनियंत्रित ट्रक खंती में पलटने से चालक और परिचालक घायल हो गए। ट्रक पर लदे सिलिंडर सड़क पर बिखरने से आधे घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। वहीं पोल टूटने से 14 गांवों की बिजली 10 घंटे गुल रही।
कानपुर के इंडेन गैस प्लांट से सिलिंडर लदा ट्रक लेकर पनकी के जमुई निवासी अरुण कुमार और परिचालक दिनेश कुमार हरदोई के संडीला जा रहे थे। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में फतेहपुर गांव के पास ट्रक की रफ्तार अधिक होने से अरुण ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक पोल तोड़ते हुए खंती में पलट गया। आसपास के लोगों ने ट्रक में फंसे अरुण और दिनेश को बाहर निकाला।
उन्हें सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने मार्ग पर बिखरे सिलिंडरों को दूसरे ट्रक से हरदोई भेजा। जेई दिलीप गुप्ता ने बताया कि पोल टूटने से क्षेत्र के 14 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। वैकल्पिक व्यवस्था कर पुराना पोल लगाकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।