फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Trains back on track after 40 days, relief

Unnao News: 40 दिन बाद पटरी पर लौटीं ट्रेनें, राहत

Wed, 30 Apr 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trains back on track after 40 days, relief
उन्नाव। गंगापुल की अपलाइन का मरम्मत काम पूरा होने के बाद मंगलवार को 40 दिन बाद पटरी पर छह जोड़ी व एक मेमू ट्रेन वापस लौट आई है। इससे जिले व आसपास के 10 हजार यात्रियों को राहत मिल गई है। वहीं, अन्य 13 ट्रेनें आज से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

रेल गंगापुल की अपलाइन में लगी लोहे की चादर बदलने के साथ ही एच बीम टाइप के नए चैनल स्लीपर डाले जाने का काम 20 मार्च से शुरू हुआ था। रोजाना आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर काम किया गया। इसके लिए कानपुर- लखनऊ रूट की 26 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं थीं। इसके अलावा छह का समय और 52 ट्रेनों का रूट बदला गया था। मंगलवार से 14123 व 14124 कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11109 व 11110 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 51813 व 51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 54101 व 54102 प्रयागराज पैसेंजर, 54153 व 54154 रायबरेली पैसेंजर, 54325 व 54326 स्पेशल कानपुर- सीतापुर पैसेंजर, 54335 व 54336 बालामऊ- कानपुर पैसेंजर, 55346 कासगंज पैसेंजर और 64203 व 64204 मेमू पैसेंजर शुरू हो गई हैं। इससे जिले के तीन हजार व आसपास के सात हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिली है। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। अन्य ट्रेनें भी आज से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed