{"_id":"5810fe0d4f1c1bcf75bc43ca","slug":"traffic-system-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में घंटों जाम, ट्रैफिक प्लान धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में घंटों जाम, ट्रैफिक प्लान धड़ाम
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के दशहरा मेला से पहले जाम से निपटने के लिए तैयार किया गया ट्रैफिक प्लान धड़ाम है। इसी का नतीजा है कि सुबह से शाम तक कई बार घंटों जाम लगता है।
शहर में चल रहे दशहरा मेला से पहले एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने करने के बड़े-बड़े दावे किए गए। लेकिन एक सप्ताह बाद ही जाम जी का जंजाल बना है। चिन्हित किए गए जाम वाले प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी नजर नहीं आ रहे। इसी का नतीजा है कि शहर के मुख्य मार्ग पर दिन में कई बार घंटो जाम लगता है। जाम के चक्कर में लोग गलियों होकर निकलने को मजबूर होते हैं। सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ और मेले में लगी दुकानें फुटपाथ तक सजे होने से जाम इस कदर उलझा कि लोगों को घंटो जूझना पड़ा। स्कूली वाहनों और रिक्शों में बैठे बच्चे भी परेशान हुए। देर शाम को आईबीपी चौराहा से ओवर ब्रिज तक घंटो जाम लगा रहा। पहले निकलने की होड़ में जाम इस कदर उलझा कि लोग घंटो फंसे रहे। यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने बताया कि शाम के वक्त बाजार में भीड़ बढ़ने से जाम लगता है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस जवान लगाए जा रहे हैं।