फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   traders were registered in the camp

शिविर में 12 व्यापारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Fri, 18 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 18 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
 traders were registered in the camp

वाणिज्य कर विभाग द्वारा लगाए गए पंजीयन शिविर में 12 लोगों ने पंजीयन के लिए आवेदन किया। वहीं दर्जनों व्यापारियों ने शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने की विधि व इससे होने वाले लाभ की जानकारी ली। इस मौके पर अधिकारियों ने सभी को विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन

 शहर के बड़ा चौराहा स्थित सोहनलाल धर्मशाला में गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग की ओर से पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचने वाले व्यापारियों को विभागीय अधिकारियों ने पंजीयन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कैंप में करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग पहुंचे। इनमें से 12 लोगों ने अपनी फर्म के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक कागजात दिए। इसके अलावा दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर पंजीयन कराने के लाभ व इसकी विधि की जानकारी ली। विभाग में खंड-1 के डिप्टी कमिश्रर आरपी सिंह ने बताया कि जिन व्यापारियों ने कागजात जमा करवाए हैं उनके कागजों की जांच करवाकर उन्हें टिन नंबर एलाट कर दिए जाएंगे। शिविर में मुख्य रूप से खंड-2 के डिप्टी कमिश्रर बीडी शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रकांत भूषण, सीटीओ अनवेश, आरएन शर्मा व चंद्र प्रकाश गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed